जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, वार्ड नंबर 4 फत्तू चौगान में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नवरात्रों के अवसर पर जम्मू नगर निगम क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पहला कार्यक्रम जम्मू नगर निगम के वार्ड नंबर 4, फत्तू चौगान में आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू शहरी जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने की, जबकि इसका आयोजन पूर्व पार्षद अशोक डोगरा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद, जम्मू शहरी जिला सचिव सरदार गुरनाम सिंह, फारूक मुगल सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू नगर निगम क्षेत्र में लोगों से सीधे संपर्क स्थापित करने की पहल की। पार्टी की ओर से इस अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 4 से की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story