नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी ने मनाया 7वां स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी ने मनाया 7वां स्थापना दिवस


नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी ने मनाया 7वां स्थापना दिवस


जम्मू, 20 जून (हि.स.)। नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी (एनएयूपी) ने शनिवार को अपना 7वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर तथा मिठाइयां बांटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष संदीप सिंह मनहास ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएयूपी जम्मू-कश्मीर विशेषकर जम्मू क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं और मुद्दों का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है।

सिंह ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सक्रिय भागीदारी की है तथा भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने पार्टी के अभियान “अब हर गरीब बनेगा लीडर” का उल्लेख करते हुए कहा कि एनएयूपी उन लोगों को राजनीतिक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें मुख्यधारा की राजनीति में अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की सराहना करते हुए इसे 100 दिनों से बढ़ाकर 1000 दिनों तक जारी रखने की मांग की। वरिष्ठ नेता शिखा बांद्राल ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया जबकि राज्य सचिव सुशील भोला ने पार्टी के सात वर्षों के सफर को उपलब्धियों से भरा बताया। कार्यक्रम का समापन केक कटिंग, मिठाई वितरण और सामूहिक भोज के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story