निर्माण स्थल पर वैध बिल्डिंग परमिशन, अवैध निर्माण की खबर पर नगर परिषद ने दी सफाई

WhatsApp Channel Join Now

कठुआ, 9 सितंबर (हि.स.)। नगर परिषद कठुआ ने हालिया मीडिया रिपोर्ट में रविवार को कथित अवैध निर्माण के संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि रिपोर्ट में दिखाए गए निर्माण स्थल के लिए सक्षम प्राधिकारी से वैध बिल्डिंग परमिशन पहले ही जारी की जा चुकी थी।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रकाशित तस्वीर उसी भवन की है, जिसके निर्माण की विधिवत अनुमति प्राप्त थी। परिषद के अनुसार केवल रविवार को निर्माण कार्य किए जाने से वह कार्य अपने आप अवैध या अनधिकृत नहीं हो जाता, बशर्ते आवश्यक अनुमति प्राप्त हो और संबंधित नियमों का पालन किया जा रहा हो। परिषद ने मीडिया संस्थानों से निर्माण संबंधी मामलों में खबर प्रकाशित करने से पहले संबंधित विभाग के आधिकारिक रिकॉर्ड से तथ्यों की पुष्टि करने की अपील की है। परिषद ने कहा कि पूर्व सत्यापन से तथ्यात्मक त्रुटियों और भ्रामक स्थिति से बचा जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story