कविता के जरिए नशे और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार, महिला कॉलेज कठुआ में बहुभाषी मुशायरा

WhatsApp Channel Join Now
कविता के जरिए नशे और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार, महिला कॉलेज कठुआ में बहुभाषी मुशायरा


कठुआ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कठुआ की ओर से सरकारी महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में बहुभाषी मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने नशाखोरी, महिला सशक्तीकरण, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल जयपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रसिद्ध कवियों विजय शर्मा, सुनील दत्त शाद, कुलदीप कुमार, डॉ. रचना भगत, डॉ. मुकेश कुमारी और सरोज बाला ने विभिन्न भाषाओं में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को प्रभावित किया। युवा कवियों रोहित चैहान, सुमन शर्मा और शिवानी शर्मा ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उजागर किया।

गायक राघव की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरा। मुख्य अतिथि जयपाल सिंह ने युवाओं में साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला सूचना केंद्र कठुआ की ओर से उभरते कलाकारों को प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सांस्कृतिक सहायक अजय कुमार, फील्ड पब्लिसिटी सहायक अनिल कुमार और वरिष्ठ सांस्कृतिक सहायक जोगिंदर कुमार भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story