बर्फबारी और मौसम की बिगड़ती स्थिति के चलते मुगल रोड अस्थायी रूप से बंद

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 12 नवंबर (हि.स.)। हल्की बर्फबारी और मौसम की बिगड़ती स्थिति के चलते गुरुवार को मुगल रोड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

मौसम विभाग ने पहले ही 12-13 नवंबर को ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार और संबंधित विभागों से मंजूरी मिलने के बाद सड़क को फिर से खोल दिया जाएगा। यात्रियों को अगले आदेश तक इस सड़क पर यात्रा न करने और अपडेट के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story