ऐतिहासिक मुगल रोड यातायात के लिए फिर से खुला

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ 16 मार्च (हि.स.)। अधिकारियों ने सोमवार को ऐतिहासिक मुगल रोड को यातायात के लिए फिर से खोल दिया है।

बर्फबारी के कारण कल सड़क अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। हालांकि आज दोपहर मौसम में सुधार होने के बाद सड़क को फिर से खोल दिया गया है।

पुंछ के जिला यातायात निरीक्षक (डीटीआई) मंजूर कोहली ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के बाद इसे आज दोपहर यातायात के लिए खोल दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story