ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बीच मुगल रोड बंद
May 4, 2026, 20:17 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 4 मई (हि.स.)। ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पीर की गली के रास्ते मुगल रोड को एहतियाती उपायों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
डीटीआई पुंछ मंजूर अहमद कोहली ने कहा कि पीर की गली में बर्फबारी के बाद एहतियाती उपायों के लिए शोपियां को राजौरी-पुंछ जिलों से जोड़ने वाली मुगल रोड को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ऊपरी हिस्सों में ताजा बर्फबारी और फिसलन की स्थिति के कारण मुगल रोड पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई है लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक सड़क चलने योग्य न हो जाए मुगल रोड पर यात्रा करने से बचें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

