कैबिनेट में नजरअंदाज किए जाने पर मुबारक गुल के समर्थकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस मुख्यालय में किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर कैबिनेट विस्तार के कुछ घंटों बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुबारक अहमद गुल के समर्थकों ने मंगलवार को नवा-ए-सुभ परिसर स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने गुल के समर्थन में नारे लगाए और कैबिनेट से उन्हें बाहर रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं ने गुल को मंत्री पद न दिए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

समर्थकों ने कहा कि गुल एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं और कैबिनेट में जगह पाने के हकदार थे। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात तक उनका नाम मंत्रियों की सूची में था लेकिन अज्ञात कारणों से उन्हें हटा दिया गया। गुल ने इससे पहले मंत्रिमंडल से बार-बार बाहर रखे जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने लगभग 30 शपथ ग्रहण समारोहों में भाग लिया है लेकिन अभी तक उन्हें मंत्री पद नहीं मिला है।

छह बार विधायक रह चुके गुल ने 1983, 1996, 2002, 2008, 2014 और 2024 में ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। गुल द्वारा अपनी उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त करने के बाद फारूक अब्दुल्ला ने उनसे संपर्क किया और उन्हें पार्टी संगठन का महासचिव नियुक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767496 Articles

Share this story