सांसद व विधायकों ने मंत्री जावेद राणा से की मुलाकात, जनहित मुद्दों पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
सांसद व विधायकों ने मंत्री जावेद राणा से की मुलाकात, जनहित मुद्दों पर चर्चा


श्रीनगर, 18 जून (हि.स.)। सांसद चैधरी मोहम्मद रमजान तथा विधायक साजाद शाहीन (बनिहाल) और अली मोहम्मद डार (चाडूरा) ने गुरूवार को जल शक्ति वन पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा से अलग-अलग मुलाकात कर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए।

बैठक में जनकल्याण, विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने क्षेत्रीय विकास और जनसेवा से जुड़े मामलों पर मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की। विधायक चाडूरा अली मोहम्मद डार ने मदबल की सिंचाई नहर जो पिछले वर्ष बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई थी की शीघ्र बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि यह नहर कई गांवों की कृषि भूमि के लिए महत्वपूर्ण है और इसके प्रभावित होने से किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं विधायक साजाद शाहीन ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। मंत्री जावेद राणा ने सभी जनप्रतिनिधियों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story