जम्मू में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 28 जून (हि.स.)।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत आज पूरे देश के साथ-साथ जम्मू में भी पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई।

इस अवसर पर सांसद सत शर्मा और विधायक अरविंद गुप्ता ने अभियान में भाग लेते हुए बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दवा पिलाई तथा अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

उन्होंने कहा कि भारत वर्षों पहले पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विभिन्न पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story