रणजी ट्रॉफी 2026-27 में एमपी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बढ़त 227 रन तक बढ़ाई, बारिश के कारण खेल रुका

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 13 अक्टूबर (हि.स.)l जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन घने बादलों, खराब रोशनी और बारिश के कारण खेल जल्दी रोकना पड़ा जिससे मौजूदा चैंपियन के सामने मुश्किल चुनौती खड़ी हो गई है।

मध्य प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 151 रन बना लिए हैं और उनकी कुल बढ़त 227 रन हो गई है। खेल रोके जाने के समय कप्तान शुभम शर्मा 51 रन पर नाबाद थे।

तीसरे दिन चार विकेट पर 59 रन से आगे खेलते हुए मध्य प्रदेश ने छोटे से सेशन में एक विकेट खोकर 92 रन जोड़े। जम्मू-कश्मीर को रोहित शर्मा के ज़रिए सिर्फ़ एक सफलता मिली जिन्होंने एक बल्लेबाज़ को आउट किया इसके अलावा मेज़बान टीम और विकेट लेने के लिए संघर्ष करती रही।

विज़िटिंग टीम मज़बूत स्थिति में है और शुभम शर्मा एक छोर संभाले हुए हैं। ऐसे में जब खेल फिर से शुरू होगा तो जम्मू कश्मीर को जल्दी-जल्दी विकेट लेने होंगे ताकि मध्य प्रदेश कोई बहुत बड़ा लक्ष्य न खड़ा कर सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759959 Articles

Share this story