हैदरपोरा में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत
Feb 5, 2026, 19:17 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 05 फ़रवरी (हि.स.)।
एक अधिकारी ने बताया कि हैदरपोरा और तेंगपोरा के बीच रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास हुई टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद सवार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान नुमान अहमद जरगर (25) के रूप में हुई है, जो लतीफ अहमद जरगर के पुत्र और श्रीनगर के क्रालपोरा कांत बाग निवासी थे। इस बीच, जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

