जम्मू -कश्मीर के पुंछ में मोटरसाइकिल खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now


पुंछ, 16 जून(हि.स.)। मंगलवार सुबह पुंछ के धना दोहियन सथारा में एक मोटरसाइकिल के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 8:00 बजे हुआ जिसमें मोटरसाइकिल जेके 02सीजे 6108 शामिल थी। मरने वाले की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद आज़म पिता नूर मोहम्मद के तौर पर हुई है। घायलों की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद आरिफ पिता अकबर दीन और 50 वर्षीय नूर मोहम्मद पिता लाल दीन के तौर पर हुई है। ये तीनों पुंछ के इस्लामाबाद इलाके के रहने वाले हैं।

घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story