बडगाम सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

बडगाम, 15 मई(हि.स.)। शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में हयातपोरा मेन लिंक के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवा मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बीरवाह के गोंडीपोरा निवासी हारिस मजीद के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मोटरसाइकिल के नियंत्रण से बाहर हो जाने के बाद हुई जिसके परिणामस्वरूप सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने घायल युवक को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) बीरवाह पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story