भगवती नगर बेस कैंप में मॉक ड्रिल का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 23 जून (हि.स.)।

अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत आज भगवती नगर स्थित यात्री निवास (बेस कैंप) में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।

भगवती नगर स्थित यात्री निवास में आयोजित इस अभ्यास के दौरान संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story