जम्मू के वेयर हाउस में सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू, विधायक युद्धवीर सेठी ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 18 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र वेयर हाउस में सड़क की हालत सुधारने के लिए तारकोल बिछाने के काम का शुभारंभ किया गया। जम्मू पूर्व के विधायक युद्धवीर सेठी ने फेडरेशन ऑफिस के पास मेन चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस कार्य का उद्घाटन किया।

वेयर हाउस शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारियों, मालवाहक वाहनों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर तारकोल बिछाने के काम से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस सड़क सुधार कार्य का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को सुगम आवाजाही की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

फेडरेशन ऑफिस के पास आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही सड़क पर तारकोल बिछाने के कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762907 Articles

Share this story