विधायक विक्रम रंधावा ने रोहिंग्या बस्ती का किया दौरा
जम्मू,, 15 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू में विधायक विक्रम रंधावा ने रोहिंग्या बस्ती क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे क्षेत्रों में बिजली और पानी के कनेक्शन की आपूर्ति की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विधायक ने कहा कि नियमों के अनुसार किसी भी अवैध या अनधिकृत बस्ती में सरकारी सुविधाओं के उपयोग को लेकर सख्ती बरती जानी चाहिए और विभागों को इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने रेलवे प्रशासन को भी अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी और कहा कि इस कार्य में प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के मामलों में कानून के तहत उचित कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि सरकारी भूमि और संसाधनों का दुरुपयोग रोका जा सके।
स्थानीय स्तर पर इस दौरे और बयान के बाद चर्चा का माहौल बना हुआ है और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

