घटिया निर्माण कार्य देख भड़के विधायक विजय शर्मा, उद्घाटन करने से किया इनकार

WhatsApp Channel Join Now
घटिया निर्माण कार्य देख भड़के विधायक विजय शर्मा, उद्घाटन करने से किया इनकार


हीरानगर, 3 नवंबर (हि.स.)। हीरानगर के छप्पाकी गांव में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा उस समय नाराज हो गए जब उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कार्य की स्थिति से असंतुष्ट विधायक ने उद्घाटन करने से साफ इनकार कर दिया और दो टूक कहा कि मानकों के विपरीत हो रहे काम को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि जिस तरीके से सड़क का निर्माण किया जा रहा है उससे यह सड़क महज दो से तीन महीने में ही टूट जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी गुणवत्ता के साथ करवाया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाती तब तक वह इसका उद्घाटन नहीं करेंगे। विधायक ने दोहराया कि विकास कार्यों में लापरवाही और घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story