भाजपा विधायक रंधावा को हंगामे के बीच सदन से निकाला गया बाहर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा सोमवार तक स्थगित

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 25 सितंबर (हि.स.)।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश किए गए राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव पर भाजपा सदस्यों के हंगामे के बाद शुक्रवार को भाजपा विधायक रंधावा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया जिसके बाद सदन को सोमवार तक स्थगित कर दिया गया।

30 मिनट के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई जिसमें भाजपा सदस्यों ने प्रस्ताव और स्वायत्तता प्रस्ताव के संदर्भ में नारे लगाए। हंगामे के बीच रंधावा को सदन से बाहर निकालने की कोशिश करते समय सदन से बाहर निकाल दिया गया। भाजपा सदस्यों ने देश के टुकड़े हम नहीं सहेंगे जैसे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बिजली पानी जो दे ना सके, वो सरकार की निक़ामी है, का नारा भी लगाया। लगातार जारी हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story