विधायक हाजी मुबारक गुल ने जीएमसी बक्शी नगर अस्पताल का किया दौरा

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 16 मई (हि.स.)।

ईदगाह के माननीय विधायक हाजी मुबारक गुल ने जम्मू स्थित जीएमसी बक्शी नगर अस्पताल का दौरा कर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

विधायक ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

मरीजों और उनके परिजनों ने विधायक के दौरे की सराहना करते हुए अपनी समस्याएं और सुझाव भी उनके समक्ष रखे। हाजी मुबारक गुल ने भरोसा दिलाया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story