विधायक डॉ. भारत भूषण ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात, कठुआ के विकास मुद्दों पर की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
विधायक डॉ. भारत भूषण ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात, कठुआ के विकास मुद्दों पर की चर्चा


कठुआ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों से संबंधित विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य कठुआ क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा करना और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को सरकार के ध्यान में लाना रहा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बैठक में कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। हालांकि मुलाकात के दौरान उठाए गए विशिष्ट मुद्दों और उन पर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासनों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760346 Articles

Share this story