कठुआ में स्वरोजगार को बढ़ावा-विधायक डॉ. भारत भूषण ने दो शोरूम का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में स्वरोजगार को बढ़ावा-विधायक डॉ. भारत भूषण ने दो शोरूम का किया उद्घाटन


कठुआ, 11 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने रविवार को शहर में दो शोरूम का उद्घाटन किया। इनमें पुलिस लाइंस क्षेत्र में युवा उद्यमी मोहित चैधरी की ओर से शुरू किया गया बाटा शोरूम और कॉलेज रोड स्थित नवीनीकृत वी-मार्ट शोरूम शामिल हैं।

पुलिस लाइंस क्षेत्र में बाटा शोरूम का उद्घाटन करते हुए विधायक ने युवा उद्यमी मोहित चैधरी के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. वजीर, वित्तीय सलाहकार कमल शर्मा, उद्यमी के परिजन और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने मोहित चैधरी को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद विधायक डॉ. भारत भूषण ने कॉलेज रोड पर नवीनीकृत वी-मार्ट शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दोनों शोरूम खुलने से कठुआ के लोगों को खरीदारी के बेहतर विकल्प मिलेंगे। साथ ही ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को नौकरी की तलाश के साथ-साथ स्वरोजगार के विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए। युवाओं की ओर से अपने व्यवसाय शुरू करने की पहल अन्य लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story