विधायक डॉ. भारत भूषण ने कठुआ में डीप ड्रेन का किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी मांग पूरी

WhatsApp Channel Join Now
विधायक डॉ. भारत भूषण ने कठुआ में डीप ड्रेन का किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी मांग पूरी


कठुआ, 16 जुलाई (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने गुरूवार को वार्ड नंबर-19 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप डीप कवर ड्रेनेज कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। यह कार्य स्थानीय निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग थी जिसके पूरा होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विधायक ने बताया कि यह लगभग 85 फीट लंबा डीप कवर ड्रेन उनके विधायक निधि से तैयार किया गया है। यह ड्रेनेज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और लोअर शिवा नगर, नहर रोड के बीच रहने वाले लोगों के लिए काफी राहत लेकर आएगा जहां जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती थी। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो. राम मूर्ति शर्मा, सिटी मंडल अध्यक्ष राहुल देव, दिनेश्वर झोनी, प्रदीप शर्मा, सरदार ओंकार सिंह, नरदेव सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र की स्वच्छता और रहन-सहन की स्थिति में सुधार आएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story