विधायक डॉ. भारत भूषण ने वार्ड-17 में लेन व नाली निर्माण कार्य जनता को समर्पित किया
कठुआ, 25 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ के विधायक डाॅ भारत भूषण ने शनिवार को वार्ड नंबर 17, मोहल्ला सरदार जगजीत सिंह (प्रिथीनंदन सिंह मेमोरियल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पीछे) में पूर्ण हुए लेन व नाली निर्माण कार्य को जनता को समर्पित किया। यह कार्य विधायक द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत करवाया गया है।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए लंबे समय से लंबित इस कार्य को पूरा कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्य फिश फार्म रोड पर जहां यह कार्य हुआ है, नाली निर्माण की आवश्यकता से भी विधायक को अवगत कराया।
विधायक डॉ. भारत भूषण ने लोगों की मांग को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि इस पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में सिटी मंडल अध्यक्ष राहुल देव, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मला चंब्याल, युवा नेता अमित सूदन, रविंदर जसरोटिया (सेवानिवृत्त जेके बैंक मैनेजर), पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी व वार्ड के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

