विधायक विक्रम रंधावा ने फुटपाथ का किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के छन्नी चौक इलाके में विधायक चौधरी विक्रम रंधावा ने नए फुटपाथ का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में फुटपाथ को पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए खोला गया। फुटपाथ बनने से इलाके में पैदल आवाजाही आसान होने और लोगों को सड़क पर चलने के दौरान बेहतर सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। खासकर बाजार आने-जाने वाले लोगों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को इसका फायदा मिल सकता है। विधायक विक्रम रंधावा ने छन्नी चौक में इस फुटपाथ का उद्घाटन कर स्थानीय बुनियादी सुविधाओं के विकास की दिशा में एक और कदम उठाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773838 Articles

Share this story