छन्नी हिम्मत के वार्ड 50 में पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन
जम्मू,, 10 सितंबर (हि.स.)।
जम्मू के बहू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 50, सेक्टर-4, छन्नी हिम्मत में पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का उद्घाटन विधायक चौधरी विक्रम सिंह रंधावा ने किया। इस कार्य के लिए विधायक ने अपने सीडीएफ फंड से 5 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कुलबीर चारक सहित स्थानीय लोग और क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी विक्रम सिंह रंधावा ने कहा कि वह बहू विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार गति दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में पार्क के सौंदर्यीकरण या अन्य जरूरी विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होने पर सीडीएफ से हर संभव सहयोग किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पार्क के विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने पर विधायक का आभार जताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

