बिक्रम रंधावा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 09 मई (हि.स.)।

जम्मू में विधायक भाऊ बिक्रम रंधावा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और इसे पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। इस अवसर पर उन्होंने बंगाल के लोगों को भी इस राजनीतिक बदलाव में भागीदार बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान रंधावा ने कहा कि यह परिणाम देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनता के समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने से राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस जीत में वहां की जनता, विशेषकर बंगाल के लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और यह आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story