मैं हैप्पीडेंट निकाल रहा था, तंबाकू नहीं- अल्ताफ

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 25 सितंबर (हि.स.)।नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अल्ताफ कालू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर आपत्ति जताई जिसमें उन्हें कथित तौर पर कुछ चबाने वाली चीज़ निकालते हुए दिखाया गया है।

कालू ने आरोप लगाया कि वीडियो में दावा किया गया है कि वे विधानसभा में नेवला नामक तंबाकू का सेवन कर रहे थे। वीडियो में उन्हें पार्टी के सहयोगी अब्दुल मजीद लार्मी से बातचीत करते हुए ऐसा करते हुए दिखाया गया है। कालू ने स्पष्ट किया कि वे हैप्पीडेंट चबा रहे थे जो एक व्यावसायिक ब्रांड की च्युइंग गम है। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में लाइव वीडियो कैमरों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और सुझाव दिया कि विधानसभा में केवल एक ही कैमरा चलने की अनुमति होनी चाहिए।

उन्होंने वीडियो को स्पीकर को दिखाने की कोशिश की जिन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story