ओपन शतरंज टूर्नामेंट में मितांश रहे विजेता

WhatsApp Channel Join Now
ओपन शतरंज टूर्नामेंट में मितांश रहे विजेता


ओपन शतरंज टूर्नामेंट में मितांश रहे विजेता


जम्मू, 12 सितंबर (हि.स.)। विवेक चेस अकादमी की ओर से छठा ओपन खेलो जम्मू लेट तारा कृष्ण मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को कुल 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्रद्युम्न गुप्ता और एलजी सचिवालय के हेड असिस्टेंट रमन गुप्ता ने अकादमी के निदेशक विवेक भारती की मौजूदगी में किया।

मुख्य वर्ग में मितांश मागोत्रा 6.5 अंकों के साथ अपराजित रहते हुए प्रथम, लक्ष्य चौधरी 5.5 अंकों के साथ दूसरे और अमृता गुप्ता 5.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आयु वर्गों में बेस्ट अंडर-9 का पुरस्कार विहान शर्मा, अंडर-11 नैशा हंडू, अंडर-13 ईशान चौधरी, अंडर-15 गुलशन कुमार और अंडर-17 आरव गुप्ता ने जीता। ट्राई-ब्रेकर के बाद नैशा हंडू ने अंडर-11 वर्ग में स्वर्ण हासिल किया। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक वरिष्ठ राष्ट्रीय अर्बिटर स्तुति गुप्ता रहीं जिन्होंने पेयरिंग के लिए स्विस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story