श्रीनगर के ईदगाह स्थित शहीद कब्रिस्तान में फातिहा ख्वानी से पहले मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 21 मई (हि.स.)। श्रीनगर के ईदगाह स्थित शहीद कब्रिस्तान में फातिहा ख्वानी से पहले बुधवार देर शाम सरकारी अधिकारियों ने मीरवाइज कश्मीर के डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक को नजरबंद कर दिया। बयान में यह भी कहा गया है कि कल से ही मजारे-ए-शहीदों, ईदगाह में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मीरवाइज-ए-कश्मीर कार्यालय ने गुरुवार को एक पोस्ट में कहा कि श्रीनगर के ईदगाह स्थित शहीद कब्रिस्तान में फातिहा ख्वानी से पहले डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक को कल देर शाम नजरबंद कर दिया गया, जबकि कल से ही मजारे-ए-शहीदों, ईदगाह में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story