मीरवाइज उमर फारूक ने खीरभवानी मेला के अवसर पर कश्मीरी पंडितों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 22 जून (हि.स.)। कश्मीर के प्रमुख धर्म प्रचारक मीरवाइज उमर फारूक ने सोमवार को खीरभवानी मेला के अवसर पर कश्मीरी पंडितों को बुधवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मीरवाइज ने एक पोस्ट में कहा कि खीरभवानी मेला के अवसर पर मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन आपसी सम्मान, भाईचारे और कश्मीर की साझा विरासत की भावना को फिर से जीवंत करे।

सैकड़ों कश्मीरी पंडित श्रद्धालु गांदरबल जिले के तुलमुल्ला में रागन्या देवी मंदिर जिसे खीरभवानी के नाम से जाना जाता है में दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story