मीरां साहिब पुलिस ने गश्त के दौरान दो महिलाओं से 1 किलो अफीम बरामद की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 मई (हि.स.)।

जम्मू मुख्यालय ज़ोन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरां साहिब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 किलोग्राम अफीम जैसे पदार्थ की बरामदगी की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मीरां साहिब की टीम रिंग रोड पर गश्त कर रही थी, इसी दौरान दो संदिग्ध महिलाओं ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को सतर्कता से पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पूजा राठौर पत्नी कमल राठौर निवासी भीलवाड़ा (राजस्थान) और अनीता कंवर पत्नी आजाद सिंह निवासी भाकलिया, भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से पॉलीथीन पैकेटों में अफीम जैसा पदार्थ बरामद हुआ जिसका कुल वजन लगभग 1 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story