अल्पसंख्यक मोर्चा की मासिक बैठक आयोजित, सिख समाज के लिए केंद्र सरकार की पहलों पर चर्चा
कठुआ, 19 मई (हि.स.)। कठुआ में अल्पसंख्यक मोर्चा की मासिक बैठक का आयोजन मास्टर शिंगारा सिंह की अध्यक्षता तथा जिला भाजपा अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर राजेश मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिख समाज के हित में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों और कल्याणकारी कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के उद्घाटन, श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन, 1984 दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयासों तथा साहिबजादों के सम्मान में ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किए जाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख किया। बैठक के अंत में ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। साथ ही समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

