आकस्मिक गोली लगने से घायल नाबालिग की मौत

WhatsApp Channel Join Now

कुपवाड़ा, 27 जून (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अनवरबाद सालकूट इलाके में अपने घर पर आकस्मिक गोली लगने से घायल हुए 16 वर्षीय लड़के ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना दोपहर में घटी जब फैजुल इस्लाम के पुत्र फहद भट को घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से आकस्मिक गोली लग गई। घायल लड़के को तुरंत कुपवारा उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आगे के इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story