बनिहाल रेलवे पार्किंग में दो लोगों पर चाकू से हमला करने के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Channel Join Now

बनिहाल, 23 मार्च (हि.स.)। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) स्टेशन बनिहाल के पार्किंग क्षेत्र में दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आज शाम अनंतनाग निवासी 16 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर काजीगुंड निवासी रदीफ सुब्जार और कास्कूट बनिहाल निवासी अल्ताफ अहमद खान पर छोटे चाकू से हमला किया जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों के पेट में चाकू के घाव लगे हैं। उन्हें तुरंत एसडीएच बनिहाल ले जाया गया जहां रदीफ सुब्जार का इलाज किया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है जबकि अल्ताफ अहमद खान को आगे के इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है और वर्तमान में वे वहीं भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर जीआरपी बनिहाल पुलिस स्टेशन ले जाया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह अनंतनाग रेलवे स्टेशन से बारामूला-सांगल्डन ट्रेन में चढ़ा था और बनिहाल में उतरा था।

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 117(2) के तहत पुलिस स्टेशन जीआरपी बनिहाल में एफआईआर संख्या 02/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story