एफआरए के क्रियान्वयन की मंत्री राणा ने की समीक्षा, जनजातीय परिवारों को मिलेंगे नए राशन कार्ड

WhatsApp Channel Join Now
एफआरए के क्रियान्वयन की मंत्री राणा ने की समीक्षा, जनजातीय परिवारों को मिलेंगे नए राशन कार्ड


कठुआ, 05 नवंबर (हि.स.)। जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने गुरुवार को कठुआ में जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

इस दौरान लोगों ने राशन कार्ड, आवास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। नए राशन कार्ड जारी करने की मांग पर राणा ने अधिकारियों को जनगणना पूरी होने के बाद नए बसे परिवारों की पहचान करने और पात्र परिवारों को राशन कार्ड जारी करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि बेघर जनजातीय परिवारों के स्थायी पुनर्वास का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि पात्र लोगों को उनके अधिकार पारदर्शी तरीके से और समयबद्ध रूप से मिलने चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनजातीय समुदाय की ओर से उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों के साथ कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story