नंदी चूल में भूस्खलन पीड़ितों से मिले मंत्री राणा, हर संभव मदद का भरोसा

WhatsApp Channel Join Now
नंदी चूल में भूस्खलन पीड़ितों से मिले मंत्री राणा, हर संभव मदद का भरोसा


पुंछ, 24 जुलाई (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने शुक्रवार को तहसील मंडी के ब्लॉक लोरन स्थित दूरदराज नंदी चूल क्षेत्र का दौरा कर हालिया भूस्खलन व फ्लैश फ्लड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई थी।

मंत्री राणा ने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थिति का जायजा लेते हुए मंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत, उचित पुनर्वास और मृतकों के परिजनों को राहत राशि शीघ्र देने के निर्देश दिए। साथ ही नुकसान का आकलन कर जरूरी सेवाओं की जल्द बहाली सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश भी दिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

इस दौरान पूर्व डीडीसी रैयाज बशीर नाज समेत कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story