ठेकेदारों व जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर मंत्री राणा ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा

WhatsApp Channel Join Now
ठेकेदारों व जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर मंत्री राणा ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा


जम्मू, 02 अप्रैल (हि.स.)। जल शक्ति, वन एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

कॉन्ट्रैक्टर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी ने जल जीवन मिशन के तहत लंबित भुगतानों का मुद्दा उठाते हुए फंड जारी करने और एमओयू पर शीघ्र हस्ताक्षर की मांग की। इसके अलावा सांबा, रियासी व अन्य क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने बाढ़ से बचाव के लिए बांध निर्माण, जलभराव की समस्या और किश्तवाड़ पीएचई डिवीजन के लंबित वेतन जारी करने जैसे मुद्दे उठाए। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story