आईडीपीएस मेंढर के वार्षिक समारोह में मंत्री जावेद राणा का संदेशरू नैतिक मूल्यों के साथ समग्र विकास पर जोर

WhatsApp Channel Join Now


आईडीपीएस मेंढर के वार्षिक समारोह में मंत्री जावेद राणा का संदेशरू नैतिक मूल्यों के साथ समग्र विकास पर जोर


मेंढर, 16 अप्रैल (हि.स.)। जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय कार्य मंत्री जावेद अहमद राणा ने आज आईडीपीएस मेंढर के वार्षिक समारोह में शिरकत करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी युग में शिक्षा केवल बौद्धिक विकास तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि छात्रों में अनुशासन, जिम्मेदारी और नैतिकता का समावेश भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिसमें बौद्धिक, शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक पहलुओं का संतुलन शामिल हो। मंत्री ने अभिभावकों और शिक्षकों से मिलकर छात्रों को बेहतर इंसान बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सामाजिक सौहार्द, एकता और विविधता के सम्मान को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मंत्री ने स्कूल प्रशासन और स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story