जनजातीय समुदायों के कल्याण को लेकर मंत्री जावेद राणा ने की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
जनजातीय समुदायों के कल्याण को लेकर मंत्री जावेद राणा ने की समीक्षा


जनजातीय समुदायों के कल्याण को लेकर मंत्री जावेद राणा ने की समीक्षा


जम्मू, 9 सितंबर (हि.स.)। जनजातीय मामलों की सचिव लवासा ने बुधवार को सिविल सचिवालय में जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा से मुलाकात की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के जनजातीय समुदायों के कल्याण, विकास और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

जनजातीय मामलों का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाली अवनी लवासा को राणा ने शुभकामनाएं देते हुए विभाग के कार्यों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।

बाद में मंत्री ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जायज मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story