विकास मुद्दों पर जनता से मिले मंत्री जावेद राणा, समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा
जम्मू, 28 अप्रैल (हि.स.)। जावेद अहमद राणा ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों के साथ बैठक कर विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में सड़क सुधार, पेयजल उपलब्धता और बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रतिनिधियों ने खासकर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। मंत्री राणा ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि उचित मुद्दों पर चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार जन समस्याओं के त्वरित समाधान और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

