ट्रेड सेल के सह-संयोजक ने एफसीएस एंड सीए निदेशक से मुलाकात की, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों पर हुई विस्तृत बातचीत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेड सेल के सह-संयोजक ने एफसीएस एंड सीए निदेशक से मुलाकात की, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों पर हुई विस्तृत बातचीत


जम्मू, 16 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (जम्मू-कश्मीर) के ट्रेड सेल के सह-संयोजक एवं त्रिकुटा नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव आनंद ने गुरुवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, जम्मू के निदेशक राजेश कुमार शावन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आम जनता, व्यापारियों और उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में अभिनव आनंद ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, उपभोक्ता हितों और विभागीय सेवाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और व्यापारियों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान तथा विभाग और जनता के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को और प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

मुलाकात के दौरान निदेशक राजेश कुमार शावन ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा आवश्यक सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story