मेहबूबा मुफ्ती ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर्स को जलाकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 04 मार्च (हि.स.)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी ) की अध्यक्ष मेहबूबा मुफ्ती ने बुधवार को श्रीनगर स्थित पीडीपी कार्यालय परिसर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर्स को जलाकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हालिया हमलों और ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के विरोध में किया गया।

मेहबूबा मुफ्ती ने ट्रंप और नेतन्याहू को युद्ध अपराधी करार देते हुए उनकी नीतियों की तीखी निंदा की। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ रही है निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं और मध्य पूर्व में शांति खतरे में है।

मेहबूबा ने भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान ने अतीत में भारत का साथ दिया था इसलिए ऐसी आक्रामकता पर भारत को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। महबूबा ने बल देकर कहा कि कश्मीर के लोग हमेशा उत्पीड़ितों के साथ खड़े रहेंगे और ऐसे प्रतीकात्मक कदम वैश्विक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का माध्यम हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story