महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से बात कर उनसे एम्स अवंतीपोरा के चल रहे काम में तेजी लाने का किया आग्रह

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर , 6 जून (हि.स.)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से बात की और उनसे एम्स अवंतीपोरा के चल रहे काम में तेजी लाने का आग्रह किया ताकि परियोजना बिना किसी देरी के पूरी हो सके।

मुफ्ती ने एक पोस्ट में कहा कि नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया कि यह प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की और उनसे एम्स अवंतीपोरा में चल रहे काम में तेजी लाने का अनुरोध किया ताकि इसमें और देरी न हो। उन्होंने मुझे समय पर इसके पूरा होने का आश्वासन दिया।

मुफ्ती ने आगे कहा कि हालांकि परियोजना पर काम कर रही टीम दिन-रात मेहनत कर रही है लेकिन जम्मू और कश्मीर में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवा स्थिति को देखते हुए एम्स अवंतीपोरा का जल्द से जल्द चालू होना अनिवार्य है। इससे बहुत जरूरी राहत और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story