महबूबा मुफ्ती दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचीं

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती आज दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचीं। लगातार पांचवीं बार पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह उनका पहला जम्मू दौरा है। इस मौके पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं में महबूबा मुफ्ती के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी की ओर से इसे महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया गया।

वहीं, पांचवीं बार पार्टी की कमान संभालने के बाद महबूबा मुफ्ती का यह दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story