कठुआ में मेगा जॉब फेयर-600 से ज्यादा युवाओं की भागीदारी, 116 को मौके पर मिली नौकरी

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में मेगा जॉब फेयर-600 से ज्यादा युवाओं की भागीदारी, 116 को मौके पर मिली नौकरी


कठुआ, 13 मार्च (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ और जिला रोजगार एवं करियर काउंसलिंग केंद्र कठुआ द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने किया और उन्होंने युवाओं तथा कंपनियों से बातचीत कर इस पहल की सराहना की।

जॉब फेयर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 600 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। भर्ती अभियान में 20 से ज्यादा कंपनियों और उद्योगों ने हिस्सा लिया, जिनमें गोडरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, वरुण बेवरेजेस, चेनाब टेक्सटाइल मिल्स, रक्सा सिक्योरिटी, कंधारी बेवरेजेस, ओपीआई एग्रो ग्रुप, एलआईसी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस समेत अन्य स्थानीय उद्योग शामिल रहे। इस दौरान 500 से अधिक उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 393 को शॉर्टलिस्ट किया गया और 116 उम्मीदवारों को मौके पर ही विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन युवा के तहत जागरूकता और पंजीकरण डेस्क भी स्थापित किया गया, जहां युवाओं को मिशन युवा और जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई। जॉब फेयर का समन्वय सहायक निदेशक रोजगार पियूषा खजूरिया की देखरेख में किया गया। यह जॉब फेयर युवाओं और उद्योगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी मिली और कंपनियों को योग्य उम्मीदवार तलाशने में मदद मिली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story