अदनान का पार्थिव शरीर श्रीनगर पहुंचा, अंतिम संस्कार के लिए सोपोर ले जाया गया

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 10 नवंबर (हि.स.)।

बांग्लादेश में 4 नवंबर को जान गंवाने वाले कश्मीरी एमबीबीएस छात्र अदनान अल्ताफ राथर का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि पार्थिव शरीर आज सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचा और अब इसे अंतिम संस्कार के लिए उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है।

पार्थिव शरीर को सोपोर तक पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। इस बीच, जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने बताया कि अदनान का अंतिम संस्कार सुबह करीब 11:15 बजे किया जाएगा।

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके सलाहकार नासिर सोगमी का भी आभार जताया। उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप किया और श्रीनगर हवाई अड्डे से परिवार के पैतृक स्थान तक पार्थिव शरीर को पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस और अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए।

सोपोर के रहने वाले अदनान बांग्लादेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे जहां 4 नवंबर को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम नई दिल्ली लाया गया था और मंगलवार सुबह उसे श्रीनगर लाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774654 Articles

Share this story