सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में इंटर्न्स की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 01 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। प्रदेश में करीब 1200 इंटर्न वर्तमान में हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेंड प्राप्त कर रहे हैं।

इंटर्न्स का कहना है कि सरकार पहले स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश जारी करे तभी वे काम पर लौटेंगे। उनका आरोप है कि पहले भी स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद इंटर्न्स आदेश जारी करने की मांग पर अड़े हैं। हालांकि हड़ताल के बावजूद पीजी और रेजीडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी और वार्डों का काम संभाल रखा है तथा अभी तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story