जम्मू-कटरा हाईवे के नुमाई क्षेत्र में जंगलों में भीषण आग लगी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 11 जून (हि.स.)।

जम्मू-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुमाई क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगने से व्यापक क्षेत्र प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि आग मंगलवार देर रात से लगी हुई है और लगातार फैलते हुए कई किलोमीटर तक जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी है। बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से फैल रही है जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुएं का घना गुबार देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं और आसमान में उठता धुआं साफ नजर आ रहा है। संबंधित विभागों की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटी हुई हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने से पर्यावरण और वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story