सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुलगाम में दवा दुकानों और औषधि प्रतिष्ठानों का व्यापक जाँच अभियान

WhatsApp Channel Join Now

कुलगाम, 06 अप्रैल (हि.स.)। कुलगाम पुलिस ने सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिले भर में दवा दुकानों और औषधि प्रतिष्ठानों की व्यापक जाँच अभियान चलाया। अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने विभिन्न दवा दुकानों और औषधि प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री और खरीद रिकॉर्ड, वैध लाइसेंस और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य किसी भी अनियमितता का पता लगाना और दवाओं, विशेष रूप से नियंत्रित और निर्धारित दवाओं की अवैध बिक्री या दुरुपयोग पर अंकुश लगाना था जो युवाओं में मादक द्रव्यों के सेवन का कारण बन सकती हैं।

शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया जहाँ छात्रों और युवाओं को दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने के लिए जाँच तेज कर दी गई। कुलगाम पुलिस ने दोहराया कि जवाबदेही सुनिश्चित करने, वैध प्रथाओं को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। दुकानदारों को उचित दस्तावेज रखने, निर्धारित मानदंडों का कड़ाई से पालन करने और निरीक्षण के दौरान पूरा सहयोग देने की सलाह दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story